{"_id":"64f62c28e5d42a983e0b553b","slug":"demanded-serious-allegations-against-ram-tyagi-police-engaged-in-investigation-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-6801-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छपार - मांगे राम त्यागी पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छपार - मांगे राम त्यागी पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 05 Sep 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
- सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ललित त्यागी ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। रुपयों के लेनदेन के विवाद में दर्ज कराए मुकदमे में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मांगे राम त्यागी ने कहा कि उनकी छवि खराब की जा रही है।
ब्रह्मपुरी मुजफ्फरनगर निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ललित त्यागी ने थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा कि लवी, निवासी उत्तरी सिविल लाइन को अपने परिचित प्रदीप से रुपये उधार दिलवाए थे। बार-बार मांगने के बावजूद भी रुपये नहीं लौटाए। आठ जून को मांगेराम त्यागी के कहने पर उसे फोन कर लवी ने अपने मकान पर बुलवाया। वहां लवी, मांगेराम त्यागी व उनके साथी अंकुर, आदेश और अमरीश ने गाली-गलौज कर मारपीट की। उसे प्रदीप के पास नोएडा ले गए, वहां उसे छोड़कर भाग आए।
21 जून को मांगेराम त्यागी ने अपने गांव कुतुबपुर में बुलाया, वहां आरोपियों ने धमका कर सादे कागज पर रसीदी टिकट लगाकर हस्ताक्षर कराए। अगले दिन शेखर नर्सिंग होम के पास एक मकान में बुलाया और वहां चेक भरवा लिया। एक शपथ पत्र पर भी हस्ताक्षर कराए। सीओ विनय गौतम ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला लेनदेन से जुड़ा है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, मांगेराम त्यागी ने कहा कि दोनों पक्ष कई माह पहले उनके पास समझौते के लिए आए थे, लेकिन न तो उनके सामने लेनदेन हुआ, न ही किसी ने हस्ताक्षर कराए हैं। इस मामले में उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।