लॉकडाउन के समय का टैक्स माफ करने की मांग
मुजफ्फरनगर। निजी बस संचालकों ने लॉकडाउन के समय का टैक्स माफ करने की मांग की है। बस यूनियन का कहना है कि इस बीच उन लोगों को कोई आय ही नहीं हुई है, ऐसे में टैक्स कैसे जमा किया जाए। सरकार को इस टैक्स को माफ करना चाहिए। बस यूनियन से जुड़े लोग एआरटीओ ऑफिस पर एकत्र हुए। इन लोगों ने अपनी मांग को लेकर एआरटीओ को ज्ञापन दिया। अप्रैल से जून तक लॉक डाउन के चलते बसो का संचालन ही नहीं हो पाया है। इस बीच दफ्तर भी बंद रहे हैं। बस संचालकों को कोई आय नहीं हुई है। इस बीच का टैक्स पूरी तरह माफ किया जाए। इस अवसर पर कुणाल, बोबी, राहुल भारद्वाज, प्रदीप, टीनू, संजय चौधरी, संजीव कुमार, मोहम्मद शकील, सुभाष चंद, वीरेंद्र सिंह, नरेश पीनना आदि रहे।