फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to make gates in the name of great men

महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाए जाने की मांग

Mon, 08 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to make gates in the name of great men
महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाए जाने की मांग
विज्ञापन

मीरापुर। भाजपा मीरापुर मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर के चारों मार्गों पर महापुरुषों के नाम अंकित द्वार बनाए जाने की मांग की। इस बाबत नगर पंचायत ईओ को ज्ञापन भी दिया गया।

भाजपा मीरापुर मंडल अध्यक्ष शिवम राजवंशी व जिला उपाध्यक्ष राजीव गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ईओ केके राजवंशी को ज्ञापन देकर नगर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही नगर के चारों ओर की सड़कों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद के नाम पर द्वार बनाने की भी मांग की गई। इस पर ईओ ने द्वार बनाने के लिए सर्वे कराए जाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संजीव राठी, सरताज सैफी, डॉ. मनोज भद्रकाशी, जयकरण गुर्जर, राजू प्रजापति, अंकुर अरोरा, वरुण कपासिया, सुनील चंचल, संजय गिरी और असीम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed