फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to impose Rasuka on Javed Habib

जावेद हबीब पर रासुका लगाने की मांग

Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to impose Rasuka on Javed Habib
मंसूरपुर थाने में पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जावेद हबीब पर रासुका लगाने की मांग
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मंसूरपुर थाने में क्षेत्राधिकारी खतौली राकेश कुमार सिंह से मिले। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक कार्य करने वाले जावेद हबीब को गिरफ्तार कर रासुका लगाई जानी चाहिए। सीओ ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार, पूर्व जिला संयोजक राजेंद्र धनगर, वीरेंद्र सिंह बंटी, चौधरी दीपा त्यागी और अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि जावेद हबीब को माफ नहीं किया जाना चाहिए। नारी समाज के प्रति उनकी सोच जाहिर हो गई है। ऐसे व्यक्ति के देशभर के सैलून बंद कराए जाने चाहिए। सरकार को इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। अगर हबीब के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज हो गया है । पीड़िता पूजा गुप्ता ने मंसूरपुर थाने में पहुंचकर बयान दर्ज करा दिए हैं । इस केस से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी ।जो दोषी होगा किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed