{"_id":"5ee114738ebc3e42dc3a3682","slug":"demand-to-end-electricity-bill-for-three-months-khatauli-news-mrt4858106156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल माफ कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल माफ कराने की मांग
विज्ञापन
खतौली तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह का बिजली बिल माफ कराने की मांग
मुजफ्फरनगर, खतौली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर तीन महीने के बिजली बिल को माफ किए जाने की मांग की है।
मौलाना इमरान कासमी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि कोरोना महामारी से आज पूरा देश लड़ रहा है। सभी कारोबार बंद पड़े थे, जो अब खुले हैं वह भी सही प्रकार नहीं चल पा रहे हैं। मजदूर रोजाना मजदूरी कर अपना पेट भरता था, लेकिन आज वह भी अपने घर पर हैं, जिसकी वजह से आज उनको भूखे रहकर अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। ऐसे में बिजली का महंगा बिल आने से गरीब की कमर टूट रही है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से तीन माह के बिजली के बिल माफ किए जाने की मांग की है। मौके पर मौलाना इमरान कासमी, तस्लीम सिद्दीकी, फैसल जमीर, हाफिज मुबीन, अबुदरदा अकरम, आदिल मोहसिन, अहसान मालिक, आबिद आदि रहे।