फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to declare western UP as a separate state

पश्चिमी यूपी को अलग राज्य घोषित करने की मांग

Sun, 25 Oct 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare western UP as a separate state
उतम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक में विचार रखते अंसार मसूदी - फोटो : DEVBAND
देवबंद। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक में वक्ताओं ने अलग राज्य की मांग उठाई। रविवार को दारूल उलूम वक्फ मार्ग पर आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष मो. अयाज कासमी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य घोषित करने की वकालत कर कहा कि ये बंटवारा पश्चिम वासियों की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। नव मनोनीत यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष नबील उस्मानी ने कहा आने वाली नस्लों का भविष्य तब तक सुरक्षित नहीं, जब तक प्रदेश बंटेगा नहीं। ताहिर हसन शिबली ने नए पदों पर सहमति देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। सैयद हारिस, अंसार मसूदी, मो. आजम ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता ताहिर हसन ने की। संचालन नबील मसूदी ने किया। इसमें अंसार मसूदी, जर्रार बेग, नजम खान, गौहर नबी, नजम उस्मानी, इकराम अंसारी, वली वकास, गाजी वाजदी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed