फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to ban Darul Uloom conference

UP: दारुल उलूम के सम्मेलन पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रवादी सेना ने राज्यपाल को भेजा था ज्ञापन

Mon, 12 Sep 2022 05:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 05:26 PM IST
सार

दारुल उलूम के सम्मेलन पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। राष्ट्रवादी सेना की ओर से यह मांग की गई है। जानिए राष्ट्रवादी सेना यह मांग क्यों कर रही है।

विज्ञापन
Demand to ban Darul Uloom conference
दारुल उलूम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रवादी सेना ने योगी सरकार से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे के विरोध में देवबंद में 18 सितंबर को होने वाले दारुल उलूम के सम्मेलन पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में रविवार को मिरगपुर गांव में राष्ट्रवादी सेना की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि उनका संगठन एक पक्षीय कार्रवाई को गलत बताते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सभी धर्मों की शिक्षण संस्थाओं का सर्वे कराए जाने की मांग कर चुका है। मगर दारुल उलूम के विरोध से साबित होता है कि मदरसों में छात्रों को राष्ट्रविरोधी शिक्षा दी जा रही है, क्योंकि दारुल उलूम ही सरकार के सर्वे का विरोध कर रहा है। इसलिए सरकार 18 सितंबर को होने वाले सम्मेलन पर तत्काल रोक लगाकर विरोध करने वाले उलमा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Baghpat Visit: सीएम से मिलाने की गुहार लगाते रहे फरियादी, पर अफसरों ने एक न सुनी, ये हैं समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ गुर्जर एवं विक्रम सिंह गुर्जर ने भी विचार रखे। अध्यक्षता राजपाल सिंह व संचालन संदीप कुमार ने किया। इस मौके पर अंकुर चौधरी, जौनी कुमार, सुमन शर्मा, दिनेश त्यागी, सोमपाल सैनी, देवेंद्र बीडीसी, मामचंद प्रधान व चौधरी नेत्रपाल सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें: Murder: गांव के ही युवक से हुआ प्यार तो बेटी को दी खौफनाक मौत, शव बिटौड़े में रखकर फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed