फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to arrest those accused of cheating crores of rupees

Muzaffarnagar News: करोड़ों की ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Sat, 09 Mar 2024 05:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Demand to arrest those accused of cheating crores of rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। व्यापार करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले गैंग के विरुद्ध एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक न होने के कारण पीड़ितों में रोष है।
गुड़गांव हरियाणा निवासी अमित ने बताया कि दिसम्बर 2023 में नेपाल घूमने जाने के दौरान उनकी मुलाकात खुशनसीब अंसारी, निवासी ग्राम मुझेड़ा सादात मीरापुर से हुई थी। खुशनसीब अंसारी ने व्यापार करने का लालच देकर 11 लाख 72 हजार रुपये ले लिए व जल्द ही रुपये दोगुणा करने का लालच दिया। अमित ने अपने अन्य साथियों से भी खुशनसीब अंसारी व उसके परिजनों को करोड़ों रुपये व्यापार में लगाने के लिए दिला दिए। कुछ दिनों बाद खुशनसीब अंसारी अपने परिजनों के साथ नेपाल से फरार हो गया। अमित ने बताया कि खुशनसीब ने नेपाल निवासी सिद्धांत से 35 लाख, नेपाल निवासी अर्जुन से 25 लाख, कृष्ण से 9 लाख, अजय से 40 लाख आदि कई व्यापारियों से भी लाखों रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

अमित कुमार ने 7 फरवरी 2024 को एसएसपी के आदेश पर खुशनसीब, उसकी पत्नी मुस्कान अंसारी उर्फ अस्मिता नेपाली, मोनू, आरिफ, आमिर अंसारी, मो. आमिर, खुशनसीब की माता, नदीम के विरुद्ध धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा थाना मीरापुर में दर्ज कराया था। एक माह बीत जाने के बाद भी पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा है। इंस्पेक्टर मीरापुर रवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मामले में विवेचना चल रही है। पीड़ित ने गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed