फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for recovery of missing teacher

लापता शिक्षक की बरामदगी की मांग, एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 26 Feb 2022 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Demand for recovery of missing teacher
मुजफ्फरनगर। कृष्णापुरी निवासी लापता शिक्षक गौरव शर्मा का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। इससे ब्राहाण समाज में रोष हैं। शुक्रवार सुबह ब्राह्मण महासंघ ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंप कर लापता को बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन

कृष्णापुरी निवासी गौरव शर्मा दो फरवरी की रात संदिग्ध हालातों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। तीन फरवरी को पर्दाफाश झील किनारे गौरव का लिखा एक सुसाइड नोट व उसके कपड़े रखे मिले थे। कुछ दूरी पर ही अज्ञात युवक का अधजला सिर व अवशेष मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़े कब्जे में लेकर आसपास क्षेत्र में गौरव की तलाश की थी, लेकिन गौरव का कुछ पता नहीं चला था। पुलिस ने गौरव की गुमशुदगी दर्ज की थी और मिले अधजले सिर व अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। तब से आज तक गौरव का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस का कहना था कि गौरव ने पर्दाफाश नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन आज तक न तो शव ही मिला, न ही उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर गौरव शर्मा की बरामदगी की मांग की। एसएसपी के नाम एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में महासंघ के जिला अध्यक्ष पंडित अमित शास्त्री, कपिल शर्मा, आकाश शर्मा, सुशील शर्मा, विशाल शर्मा, सत्यप्रकाश आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed