फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for making Tehsil in Charthawal intensifies

चरथावल में तहसील बनाए जाने की मांग ने पकड़ा जोर

Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for making Tehsil in Charthawal intensifies
चरथावल में तहसील बनाए जाने की मांग ने पकड़ा जोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। चरथावल को तहसील का दर्जा मिलने की आस लगाए लोगों को अरसा बीत गया है। चुनाव में यह मुद्दा हमेशा उठता है। लेकिन बाद में ठंडे बस्ते में चला जाता है। यहां के प्रबुद्ध लोगों से सदर तहसील से अलग करते हुए चरथावल मुख्यालय पर तहसील बनाए जाने की मांग शुरू कर दी है। सदर तहसील में चार ब्लॉकों के 273 गांवों का व्यापक क्षेत्रफल विकास में अवरोधक बना है। मुजफ्फरनगर पालिका और दो नगर पंचायत का रकबा सदर तहसील में है।
विधानसभा क्षेत्र होने के साथ चरथावल कस्बे में थाना और ब्लॉक मुख्यालय है। यहां तहसील बनने से राजस्व को फायदा होगा और विकास का पहिया रफ्तार पकड़ेगा। शामली जनपद के बराबर सदर तहसील का क्षेत्रफल है। चरथावल और पुरकाजी नगर पंचायत और मुजफ्फरनगर पालिका का बड़ा हिस्सा, चरथावल, बघरा, सदर और पुरकाजी ब्लॉक के गांव इस तहसील से संबद्ध है।
विज्ञापन

क्या कहते है क्षेत्रवासी
सदर तहसील से बघरा और चरथावल के गांवों को अलग करते हुए चरथावल में तहसील बनने से क्षेत्र का भरपूर विकास होगा। यहां के लोगों को दूर शहर जाने से निजात मिलेगी और राजस्व संबंधी कार्य कराने में आसानी होगी। राजस्व बढ़ेगा। इस मुद्दे पर समर्थन किए जाने वाली पार्टी को समर्थन दिया जाएगा। - राकेश वशिष्ठ पूर्व जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

नई तहसील चरथावल बनने की आस में लोगों को अरसा बीत गया है। सदर तहसील का क्षेत्रफल काफी बड़ा होने के कारण शिकायतों का निस्तारण में विलंब होता है। छात्र-छात्राओं को कई तरह के प्रमाणपत्र बनवाने में देरी होती है और दिक्कत आती है। यहां तहसील बनने से विकास की गति बढ़ेगी। - सतेंद्र त्यागी चेयरमैन नगर पंचायत चरथावल
नदी पार इलाके में बसे करीब 20 गांवों की दूरी मुजफ्फरनगर तक 30 से 40 किमी दूर है। तहसील में हर व्यक्ति का काम पड़ता है। चरथावल तहसील बनने से बघरा और इस क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। इससे ग्रामीणों का समय और रुपयों की बर्बादी बचेंगी। - लोकेश कुमार ग्राम प्रधान बिरालसी

प्रदेश में राजस्व राज्य मंत्री रहें दिवंगत विजय कश्यप ने इस मांग को लेकर लिखित प्रस्ताव सीएम योगी के समक्ष रखा था। तब क्षेत्रवासियों का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी थी। कुछ दिनों पूर्व मैने भी क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए सीएम से चरथावल को तहसील का दर्जा दिए जाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया था। - सपना कश्यप सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed