{"_id":"6009bf928ebc3e3095671938","slug":"demand-for-flyover-to-replace-underpass-devband-news-mrt5216727131","type":"story","status":"publish","title_hn":"साखन कलां में प्रस्तावित अंडरपास का विरोध, सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साखन कलां में प्रस्तावित अंडरपास का विरोध, सीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन
अंडरपास की जगह फ्लाईओवर बनाने की मांग
देवबंद। साखन कलां गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गांव के तालाब में बनाए जा रहे अंडरपास का विरोध किया है। उनकी मांग है कि प्रस्तावित अंडरपास के स्थान पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए।
पत्र के जरिए साखन कलां निवासी प्रमोद कुमार, वेदपाल, फुरकान अली, शंभूनाथ सैनी, राकेश कुमार, अर्जुन सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा तालाब में अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। तालाब की जमीन पर अंडरपास बनाया गया तो भूजल स्तर ऊपर होने की वजह से अंडरपास में पानी भरा रहेगा, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने पत्र में यह भी बताया कि अंडरपास बनने की वजह से साखन कलां से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक के कारण यहां जाम की स्थिति बनेगी। इतना ही नहीं बड़गांव से नहर की पटरी से रुड़की जा रहे रोड को साखन गांव के पास रेलवे लाइन पर बंद कर दिया गया है, जिससे वाहन साखन गांव से होकर गुजर रहे हैं। इनकी वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखकर अंडरपास के स्थान पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने की गुहार लगाई है।