{"_id":"61bf7b99b007f537b3630133","slug":"demand-for-arrest-of-accused-of-cutting-trees-muzaffarnagar-news-mrt5698233188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ काटने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने पीपल का पेड़ काटने के मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द ही पेड़ की बाउंड्री कराकर शिवलिंग की स्थापना कराई जाएगी।
रविवार को क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने थाना सिविल लाइन पहुंच कर पीपल का पेड़ काटने व शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नामजद दर्ज रिपोर्ट दर्ज न कर आरोपियों को बचाने की कोशिश की है। जब कि स्पष्ट है कि इस मामलेे के पीछे एक उद्योगपति का हाथ है। पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। क्रांति सेना पदाधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, कि शीघ्र ही पीपल के पेड़ की बाउंड्री कराकर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इस दौरान क्रांति सेना जिला प्रभारी शरद कपूर, पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर महासचिव आशीष मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, उज्जवल पंडित, मंगतराम, क्षेत्र प्रमुख भुवन मिश्रा ,ललित रूहेला, रविंदर सैनी, शैलेंद्र शर्मा, मोनू सैनी ,शिव कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।