फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for additional dowry before marriage, broken relationship

शादी से पहले की अतिरिक्त दहेज की मांग, टूटा रिश्ता

Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demand for additional dowry before marriage, broken relationship
मीरापुर। शादी से पहले ही युवक पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर डाली। इससे नाराज युवती पक्ष ने रिश्ता तोड़ कर पहले हुई रस्म में हुई खर्च की रकम लौटाने को कहा। आनाकानी करने पर थाने में पुलिस के सामने ही युवती पक्ष ने हंगामा कर दिया। बाद में गणमान्य लोगों ने मामला संभाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का रिश्ता थाना ककरौली के एक गांव निवासी युवक का रिश्ता कुछ दिन पहले थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हुआ था। मांग भराई की रस्म भी हो चुकी थी। 4 मार्च को शादी होनी थी। आरोप है कि शादी के पहले ही युवक ने अतिरिक्त दहेज में लाखों रुपये की मांग की, तो अतिरिक्त दहेज की मांग से नाराज युवती पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और शादी से पहले खर्च हुए सवा लाख रुपए वापस करने के लिए कहा। लेकिन युवक पक्ष रुपये वापस करने में आना कानी करने लगा। बुधवार की दोपहर युवती पक्ष के दर्जनों लोग मीरापुर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक पक्ष के लोगों को भी थाने बुला लिया। युवक पक्ष के लोग थाने में भी रुपये लौटाने में आना कानी करने लगे, तो युवती पक्ष ने हंगामा कर दिया। बाद में गणमान्य लोगों ने युवती पक्ष को समझाकर शांत किया। युवक पक्ष को सोमवार तक का समय देकर युवती पक्ष के लोग वापस अपने गांव लौट गए। पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी रजामंदी का है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed