फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Delhi-Pauri highway jam

हादसे में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा,पुलिस से धक्का-मुक्की, दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग जाम       

Sun, 23 Jul 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 23 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Pauri highway jam
हादसे के बाद विलाप करते युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर मोंटी तिराहे के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर राजमार्ग पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की। शव उठाने को लेकर पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के साथ भी ग्रामीणों की नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। बाद में अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।         
विज्ञापन


ककरौली थानाक्षेत्र के गांव जड़वड़ निवासी चंद्रपाल का 16 वर्षीय पुत्र नितिन अपने दो साथियों आशु और अंकुर के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे मीरापुर से कंप्यूटर की कोचिंग कर बाइक से गांव जा रहा था। नितिन जैसे ही दिल्ली- पौड़ी राजमार्ग पर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक लोडेड ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी भी घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर आ गए। इसी दौरान पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटाना चाहा तो गुस्साए लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की और ट्रक पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे चले हंगामे के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम में सैकड़ों लोग फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, मीरापुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जानसठ, रामराज, ककरौली व महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और एकत्र भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद नितिन के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।


आक्रोशित भीड़ को समझाने में पूर्व ब्लाक प्रमुख विरेंद्र सिंह, भाजपा नेता नजर सिंह, वेद प्रदुमन शर्मा, ग्राम प्रधान मेहरचंद, आरके पाराशर आदि सक्रिय रहे। मृतक के खानदानी भाई हरेंद्र पुत्र रामवीर निवासी जड़वड़ ने दुर्घटना की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक का चालक और परिचालक फरार हैं। नितिन गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का  छात्र था। वह अपने परिवार में सबसे छोटा होने के कारण सबका लाडला था। मृतक के पिता चंद्रपाल ने रोते-बिलखते हुए बताया कि नितिन कुछ समय से मीरापुर में कंप्यूटर सीखने के लिए आता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed