फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Delhi is not far for farmers: Rakesh Tikait

किसानों के लिए दूर नहीं है दिल्ली : राकेश टिकैत

Mon, 27 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi is not far for farmers: Rakesh Tikait
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि नागपुर में कृषि मंत्री की ओर से दिया गया बयान निंदनीय है। किसानों के लिए भी दिल्ली दूर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीचा दिखाने वाला बयान कृषि मंत्री ने दिया है।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि देश के कृषि मंत्री का इस तरह का बयान भरोसे को कम करने वाला है। यह देशभर के किसानों के साथ छल है। भारतीय किसान यूनियन इस तरह के बयान की निंदा करती है। इस तरह की उम्मीद देश के कृषि मंत्री से नहीं की जा सकती। जिन कानूनों को खत्म करने के लिए खुद प्रधानमंत्री ने पहल की थी, अब उन पर ही कृषि मंत्री का रवैया देश के सामने है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता। दिल्ली भी किसानों से दूर नहीं है। हम ये नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री माफी मांगें, हम उनकी प्रतिष्ठा विदेश में खराब नहीं करना चाहते। देश में किसानों की मर्जी के बिना कोई फैसला नहीं होगा।
विज्ञापन

ऐसे तो किसानों का भरोसा उठ जाएगा
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि मंत्री के बयान को सही नहीं ठहराया जा सकता। ऐसे तो देश के किसानों का भरोसा भाजपा की सरकार से उठ जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा और सरकार के बीच सहमति के बाद एक प्रकरण खत्म हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद जिस तरह कृषि मंत्री का बयान सामने आया है, वह ठीक नहीं है। देश के किसान प्रधानमंत्री के भरोसे पर उठकर अपने घर गए हैं। कृषि मंत्री को भी बयान सोच-समझकर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार भरोसे लायक नहीं : तोमर
- रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि भाजपा की सरकार भरोसे लायक नहीं है। खुद कृषि मंत्री के बयान से साफ हो गया है। किसान इस बार प्रदेश और देश से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।
भाजपा को सत्ता से हटाएंगे : मुकेश
- सपा नेता मुकेश चौधरी ने कहा कि किसान भाजपा की नीति और नीयत को समझ चुका है। इस बार यूपी से भाजपा को उखाड़कर फेंकने का काम किया जाएगा। कृषि मंत्री का बयान निंदनीय है।
भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : दीपक
- कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि किसान भाजपा को सत्ता से हटाएंगे। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ है। किसान और मजदूर भाजपा की नीयत समझ चुके हैं।

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : सतीश कुमार
बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। किसान-मजदूर भाजपा की हकीकत समझ चुके हैं। इस बार सत्ता से भाजपा हटेगी और बसपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed