फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Delay in sewer construction, heavy on shopkeepers

नाला निर्माण में देरी, दुकानदारों पर भारी

Wed, 12 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Delay in sewer construction, heavy on shopkeepers
शहर के आर्यपुरी में खोदा गया नाला और उखाडी गई सड़क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नाला निर्माण में देरी, दुकानदारों पर भारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आर्यपुरी में शिथिल गति से हो रहे नाला निर्माण के चलते राहगीरों के साथ ही क्षेत्रीय दुकानदार भी परेशान हो चुके हैं। करीब डेढ़ माह से चल रहा नाला निर्माण अब तक अधर में है, जिससे सीधा प्रभाव व्यापार के साथ ही आवागमन पर भी पड़ रहा है।
शहर के मोहल्ला आर्यपुरी में आनंद भवन होते हुए एसडी मार्केट में निकलने वाले नालेे का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इस नाले की पटरी से होते हुआ छोटा मार्ग आनंद भवन को मोहल्ला आर्यपुरी के साथ ही सीधे अंसारी रोड व टाउन हाल रोड को जोड़ता है। आनंद भवन में जहां जूते, क्रॉकरी, इलेक्ट्रिक पार्ट्स, होजरी व मसालों का कारोबार है, वहीं आर्यपुरी में रेडीमेड, स्कूल बैग के साथ ही कई नर्सिंग होम और सरकारी नेत्र चिकित्सालय स्थित है। नाला निर्माण के चलते नाले की पटरी को खोदकर बंद कर दिया गया है, जिससे यहां से होते हुए आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। करीब डेढ़ माह से यह नाला खुदा हुआ है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। इस कारण इस क्षेत्र के व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। गांव-देहात से आने वाले ग्राहक भी यहां आने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
आनंद भवन निवासी भारत ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले नाले का निर्माण शुरू हुआ था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इससे यहां से होने वाला आवागमन और व्यापारी पूरी तरह से बाधित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतन कुमार का कहना है कि नाला पटरी का लिंक मार्ग शहर में लगने वाले जाम के समय बेहद काम आता था। यहां से कई मार्गों पर निकला जा सकता है, जिसका शॉर्टकट भी यही है। रास्ता बंद होने से अब काफी परेशानी हो रही हैें।
व्यापारी अजय कुमार का कहना है कि नाला निर्माण ने काम पूरी तरह ठप कर दिया है। निर्माण कर रहे मजदूर बमुश्किल दो घंटे काम कर रहे हैं। इस लेटलतीफी से क्षेत्र के सभी दुकानदारों का काम प्रभावित है।

- नाला निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहले इसे जल निगम ने सीवर डालने के लिए खोद दिया है। जल्द नाला और सड़क का निर्माण पूरा जाएगा।
- अंजू अग्रवाल
नगर पालिका चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed