फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dehradun to investigate the water of Kali and Hindunda

देहरादून में होगी काली और हिंडन के पानी की जांच

Sat, 31 Mar 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 31 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dehradun to investigate the water of Kali and Hindunda
पानी की बर्बादी - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। काली और हिंडन नदी के दूषित जल की देहरादून की लैब में होगी। अमेरिका की संस्था और नीर फाउंडेशन ने गांवों से पानी कई सैंपलों को सीलबंद कर लैब भिजवाया है। इसके अलावा पूरी रिपोर्ट को भारत सरकार के साथ एनजीटी के समक्ष रखा जाएगा। जिन गांवों में हालात अधिक खराब है, उन गांवों में किए गए कार्यों को भी ब्योरा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


काली नदी के किनारे बसे करीब 70 गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी दूषित जल के कारण नासूर बन गई है। नलों से निकलने वाला चंद मिनटों बाद ही पीला पड़ रहा है। इसके प्रयोग से चर्म रोग के साथ कैंसर होने का खतरा अधिक है। केमिकल युक्त पानी के कारण पशुओं में भी बीमारी बढ़ने लगी है। अमेरिका की वॉटर कलेक्टिव संस्था ने काली, हिंडन नदी के गांवों में कैंप कर प्रदूषण की पूरी रिपोर्ट बनाई है।
विज्ञापन


कई वर्ष से दोनों नदियों में गंदे पानी का दंश झेल रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने में सरकारी मशीनरी विफल है। वर्ष 2011 में यहां के पानी की जांच की गई थी, तब भयावह स्थिति सामने आई थी। ग्रामीणों के खेत-खलियानों के साथ फल-सब्जी तक दूषित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फिर से नदियों के साथ गांवों के नलों से पानी के सैंपल एकत्र किए गए हैं। जिन्हें अमेरिकी विशेषज्ञ अपने साथ ले गए हैं। हालांकि नीर फाउंडेशन ने बोतलबंद सैंपलों को देहरादून की पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट लैब भिजवाया है। लैब में इसकी तस्दीक की जाएगी कि पानी में किस स्तर के केमिकल, पेस्टीसाइड, लैड, आयरन के अलावा दूषित कण है। यह पानी कितनी हीटिंग पर साफ होगा या नहीं, इसकी भी गहनता से जांच होगी। लैब सैंपलों की रिपोर्ट पर बताएगी कि पानी के प्रयोग से मनुष्य, पशुओं और खेतों पर कितना असर पड़ेगा। उसके बाद रिपोर्ट को सरकार के अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भेजा जाएगा। नीर फाउंडेशन के निर्देशक रमनकांत त्यागी ने बताया कि गांवों से एकत्र किए गए सैंपलों को देहरादून की लैब में भेजा गया है। यहां से रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट को मंडलायुक्त, एनजीटी और भारत सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed