{"_id":"62361107b796e81edb3b2754","slug":"degree-college-professor-dies-under-suspicious-circumstances-devband-news-mrt5809118148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मातम पसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मातम पसरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देवबंद। बचीटी गांव में विद्या दीप डिग्री कॉलेज के एक प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रोफेसर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शनिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव अंबोली निवासी अनुज कुमार खेड़ा मुगल क्षेत्र के बचीटी गांव स्थित विद्या दीप डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की देर रात अनुज की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही मौत हो गई। गांव में जहां कुछ लोगों का कहना था कि अनुज की मौत करंट लगने से हुई है तो कुछ ने हृदय गति रुकने के मौत होना बताया है। परिजन भी मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनुज के कानों में मोबाइल की लीड लगी हुई थी। सुबह जगाने पर वह मृत मिला। प्रोफेसर की मौत से जहां कॉलेज के स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई तो वहीं परिवार में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले के प्रति अनभिज्ञता जताई है। संवाद