फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Defeat corona, light a lamp or candle

कोरोना महामारी को मात देने को दीपक या मोमबत्ती अवश्य जलाएं

Sat, 04 Apr 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Defeat corona, light a lamp or candle
जानसठ। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश से कोरोना जैसी भयंकर महामारी को मात देने को लोगों से अपने अपने घरों में आज दीपक या मोमबत्ती अवश्य जलाने की अपील की है। भाजपाइयों का कहना है कि आपके इस कार्य से आपके परिवारों और देश की जनता को कोरोना महामारी से निजात मिल सकती है। लॉकडाउन का किसी का भी किसी सूरत में उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

----------------------------
भाजपा नेता अंकुर पाल का कहना है कि पूरा देश कोरोना महामारी को लेकर जूझ रहा है, ऐसे हालात में हमें प्रधानमंत्री मोदी की बात को अवश्य माननी चाहिए। उनके आह्वान पर हमें अपने घरों के दरवाजे या बालकानी में दीपक या मोमबत्ती अवश्य जलानी चाहिए।
विज्ञापन

----------------------
भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष ऐरन का कहना है रविवार की रात्रि नौ बजे अपने घर में दीपक जलाएं या मोमबत्ती, यह क्रिया आप सभी को करनी चाहिए। इससे कोराना महामारी को मात दी जा सकती है। प्रधानमंत्री की अपील पर सभी लोगों को अमल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजेश रस्तोगी का कहना है अपने घरों में दीपक या मोमबत्ती जलाते समय बाहर ना निकलें। गली व मोहल्लों में एकत्र न हो। लॉक डाउन का किसी भी सूरत में उल्लंघन नहीं होना चाहिए। अपने घरों के दरवाजों या बालकनी में ही खड़े होकर दीपक या मोमबत्ती जलाएं।
---------------------------
भाजपा नगराध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि आज रविवार को रात्रि नौ बजे अपने मकानों की लाइटें बंद करके दीपक या मोमबत्ती जलाएं। प्रधानमंत्री ने दीपक व मोमबत्ती जलाने का जो जनता से आह्वान किया है, इसके पीछे सिर्फ एक ही मकसद है कि हमें कोरोना महामारी को मात देनी है।

-----------------------------
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री कार्तिक काकरान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी से निपटने के लिए रात दिन लगे हुए हैं। उनके आह्वान पर आज रात्रि नौ बजे अपने घरों पर दीपक या मोमबत्ती अवश्य जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed