फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deepotsav celebrated in schools and colleges with great pomp

स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

Sat, 26 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated in schools and colleges with great pomp
भोपा के जनता इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता में भाग प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। देहात क्षेत्र में दीपावली को लेकर स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिताओं व दीप सज्जा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया
विज्ञापन

भोपा कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में जूनियर व सीनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने किया। जूनियर वर्ग में शिखा कौशिक प्रथम, सलोनी शर्मा द्वितीय व दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में शगुफ्ता सुगरा प्रथम, नियती सिंह द्वितीय व शशि बाला तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार, अनिता देवी व सुचित्रा रहे। चीफ प्रॉक्टर अनीश कुमार, अरविंद कुमार व कुश चौधरी का सहयोग रहा। न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड बनाने के साथ ही मनमोहक रंगोली सजाई। विनय कुमार, आनंद कुमार, दुष्यंत व मनीष आदि मौजूद रहे। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में चल रहा तीन दिवसीय दीपावली महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली के साथ ही मिट्टी से देव प्रतिमा बनाई। ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी व चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तितावी में लक्ष्य स्कूल मुरादपुरा, सीसीएस पब्लिक स्कूल मुरादपुरा, एसडीएस पब्लिक स्कूल तितावी, पीटी उषा कन्या इंटर कॉलेज में रंगोली बनाई गईं। प्रधानाचार्या नीरज बालियान, अर्चना बालियान, उषा सिंह, बिजेंद्र सिंह ने बच्चों को पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार के गांव तेजलहेड़ा स्थित स्वामी सोमदत्त एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक कुलवीर सिंह व प्रधानाचार्य अमन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। गांव बसेड़ा स्थित हैरिटेज पब्लिक स्कूल में छात्रों ने प्रकृति के दीपावली पर्व की आवश्यकता को दर्शाया। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की महत्ता को प्रदर्शित किया गया। प्रबंध निदेशक नीरज बालियान व प्रधानाचार्य विकास कुमार ने संस्कृति व प्रकृति के प्रति जागरूक किया।

मीरापुर में बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने रंगोली, थाल सज्जा व दीप सज्जा प्रतियोगिता में कला के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में 12 टोलियों ने अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। थाल सज्जा में कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं के साथ ही सीनियर वर्ग की रूकैया, सबीहा व समर, दीप सज्जा में अनुष्का, इल्मा व कोमल को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य सुनील कुमार गोयल, शिवकुमार व अंजू रानी शामिल रहे। सुक्खनलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में दीप सज्जा, रंगोली व ऊर्जा संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रेणु बेदी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। शिखर शिक्षा सदन हायर सेकेंड्री स्कूल में थाल सज्जा, दिया स्टैंड, पोस्टर मेकिंग, मटकी सज्जा, कैंडल मेकिंग व वॉल हैंगिंग रंगोली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रेखा त्यागी, निदेशक सुशील शर्मा, प्रबंधक अनुभव शर्मा व पूनम शर्मा आदि का सहयोग रहा। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दीप, मोमबत्ती व थालियां सजाईं और मनमोहक रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य दीपक धीमान, निदेशक बीपी सिंह व मैनेजर उर्मिला सिंह ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन मीनाक्षी अरोड़ा ने किया। रामराज के दशमेश विद्यालय में भी दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक सिम्मी सहोता व प्रधानाचार्य आमिर खान ने बच्चों को पर्व का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed