{"_id":"5fb165928ebc3e9b861cb5e7","slug":"deepawali-was-celebrated-late-night-on-firecrackers-muzaffarnagar-news-mrt511057527","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धापूर्वक मनाया गया गोवर्धन का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धापूर्वक मनाया गया गोवर्धन का त्योहार
विज्ञापन
चरथावल चौकडायत मंदिर में श्रद्धालुओं महिलाओं द्वारा बनाया गोवर्धन
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पटाखों पर देर रात तक दीपावली की रही धूम
मुजफ्फरनगर, चरथावल। दीपावली पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दूरदराज रहने वाले कस्बे एवं देहात के लोगों ने पैतृक स्थान पर पहुंचकर देव स्थानों पर विधिवत पूजा-अर्चना की। रात को मकानों पर सजी रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी में कस्बा जगमगा उठा। मोहल्ला महाब्रह्मणान, बस स्टैंड, राजीव मार्केट, बाजार कलां में फूल मालाओं और टिमटिमाती झालरों से सजे मकान आकर्षण का केंद्र बने रहे। कस्बे में हलवाई और डेकोरेशन के सामान विक्रेताओं के लिए दिवाली खासी फलदायक रही। महालक्ष्मी पूजन के बाद देर रात तक पटाखों का धूमधड़ाका रहा। सोशल साइटों पर बधाई संदेशों का आदान प्रदान पूरी रात चलता रहा। थाना प्रांगण को मिट्टी के दीपों से सजाया गया और एसओ धर्मेद्र सिंह ले गरीब बस्ती में मिठाइयां बांटी।
दीपावली का लुत्फ उठाया
रोहाना। आसपास के गांवों में पटाखों की आवाज देर रात तक गूंजती रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की और दीपावली पर्व का लुत्फ उठाया।
-