फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deepawali Muzaffarnagar

दिवाली पर हुई पूजा-अर्चना, उल्लास में डूबे रहे लोग

Tue, 29 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deepawali Muzaffarnagar
नगर में दीपावली पर दीयो को थाल में सजाये महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिवाली पर हुई पूजा-अर्चना, उल्लास में डूबे रहे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली का पर्व घरों में पूजा-अर्चना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। दीपावली पर पूरा शहर घरों पर लगी झालरों के कारण जगमगाता दिखाई दिया। रात्रि में पूजा के बाद बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की, आसमान भी पटाखों की रोशनी से रोशन नजर आया।
दीपावली के पर्व पर पूरे शहर में त्योहार की धूम दिखाई दी। पूरे दिन लोग अपने परिचितों के यहां उपहार देने में व्यस्त रहे। मिठाई, मेवे से लेकर गिफ्ट लोगों ने जमकर भेंट किए। बाजारों में भी जमकर खरीदारी हुई। शाम के समय जहां बिजली की झालरों से घर-परिवार जगमगा उठे, वहीं सभी परिवारों में दीये जलाने की परंपरा भी बरकरार दिखाई दी। कुम्हारों से खरीदे गए दीये झालरों के साथ घरों में जलाए गए। शाम को मुहूर्त के हिसाब से लोगों ने अपने घरों में पूजा-अर्चना की। लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद भोजन किया। इसके बाद परिवारों के बच्चों जमकर पटाखे छोड़े। शाम से शुरू हुए पटाखे देर रात तक छोड़े गए। पटाखों के चलते देर रात तक आकाश भी जगमगाता रहा। लोगों ने आकाश में ऊपर जाकर रोशनी फैलाने और पटखने वाले पटाखे बड़ी संख्या में छोड़े। दीपावली को लेकर लोगों में अलग ही हर्षोल्लास दिखाई दिया।
विज्ञापन

खूब बंटी मिठाई, झालरों से रोशन हुए घर
मीरापुर। दिवाली पर मां लक्ष्मी तथा गणेश जी के पूजन के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। बाजारों में भीड़भाड़ रही। मिठाई व अन्य समान की जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के पर्व पर मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध शीतलामाता मंदिर में प्रात: गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्जना की गई। इसके बाद अन्नकूट में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां व्यवस्था में मधु कौशिक, अनिरुद्घ, शारदा, नितिन शर्मा, नवनिधि शारदा, विकास कौशिक चंद्रपाल सिंह, गौरव आदि लोग शामिल रहे। मोहल्ला कबूलपुरा के शिव मंदिर में आयोजित अन्नकूट में कार्यक्रम में पूजा -अर्चना के बाद सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कीर्ति भूषण शर्मा, अमित राजवंशी, रोहित संगल, प्रदीप गर्ग, हर्षदीप संगल, सरदार हरजीत सिंह, अंकित गर्ग, संजय गोयल, संजीव कुमार अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। सत्संग भवन में आयोजित अन्नकूट में पंडित अनिल शर्मा ने पूजा कराई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ गोवर्धन पूजन किया। विपिन गोयल, पंकज गोयल, अनिरुद्घ गोयल, सतीश कुमार, किशनलाल, नीरव अग्रवाल, विरेंद्र अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

शासन के आदेश का असर नहीं
मुजफ्फरनगर। दीपावली की धूम में सरकार का आदेश यहां हवा में उड़ गया। प्रदेश सरकार ने आठ से दस बजे तक पटाखा छोड़ने का समय दिया था। लोगों ने रा एक बजे तक जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed