फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deepawali celebration in schools

स्कूलों में मनाया दिवाली का पर्व

Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deepawali celebration in schools
विद्यालयों में दीपावली उत्सव की धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूल-कॉलेजों में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
पीआर पब्लिक स्कूल में बच्च्चों सभी के साथ दिवाली मनाई। यहां मिठाई का वितरण भी किया गया। प्रधानाचार्या मीरा देवी एवं स्टाफ ने पीआर पब्लिक स्कूल के स्टाफ एवं बच्चों का बड़े ही हर्ष के साथ स्वागत किया। कस्तूरी देवी पब्लिक स्कूल जसोई में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई और स्कूल में डेकोरेशन की। प्रधानाचार्य विकास शर्मा ने दिवाली का महत्व बताया।
शिवराज सिंह इंटर कॉलेज में रंगोली, मोमबत्ती मेकिंग आदि में छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य आलोक शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई दी। उधर, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में लक्ष्मी-गणेश का पूजन हुआ। संजय अग्रवाल ने दिवाली के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी छात्रों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

एसएसके पब्लिक स्कूल रुड़की रोड व एसएसके कान्वेंट स्कूल गांधी कॉलोनी में रंगोली, दीया व मोमबत्ती डेकोरेशन और वेस्ट मेटीरियल से झालर बनाने की प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली में शिवांश, फायजा, मांशी, मिस्बा, हिफ्जा, अनुश्री, वनुश्री, दिव्या, तनु, नायरा व नंदिनी, कार्ड मेकिंग में चिराग, नैतिक, वत्सल, वंश, मयंक व निधि, दीया व मोमबत्ती डेकोरेशन में हर्ष, रिया, कृष्णा, विशु, आकांक्षा, कशिश, अलीशा व जिज्ञासा आदि विजेता रहे। स्कूल चेयरमैन रामप्रसाद शर्मा ने सभी को पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रीन पटाखे छुड़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी के एसएम डिग्री कॉलेज में संस्थापक व सचिव सलमान सईद ने दीप प्रज्वलित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में रजिया ग्रुप प्रथम, अफ्शां व शालू ग्रुप द्वितीय और रानी व फाबिया ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेड़ी में छात्राओं ने रंगोली बनाई। प्रधानाचार्य हरिकृष्ण शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उधर, गुड मॉर्निंग स्कूल में बच्चों ने रंगोली-झालर व गुब्बारों से स्कूल सजाया। स्कूल प्रबंधक अनीता शर्मा, प्रधानाध्यापक पंडित भानू शर्मा, उज्मा फरीदी, आयुषी, मनीषा, कृतिका व शानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed