{"_id":"593310294f1c1b3655bda75c","slug":"decrease-of-20-ml-in-five-liters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई पेट्रोल पंपों पर छापामारी, पांच लीटर में 20 एमएल कम मिला पेट्रोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई पेट्रोल पंपों पर छापामारी, पांच लीटर में 20 एमएल कम मिला पेट्रोल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 04 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को शहर और देहात में कई पेट्रोल पंपों पर छापामारी की गई। मेरठ रोड एक पेट्रोल पंप पर जांच में पेट्रोल कम मिलने पर जुर्माना लगाने के साथ चेतावनी दी गई है। इसके अलावा भी पुरकाजी क्षेत्र में दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर पल्सर कार्ड, नोजल आदि की जांच की गई। पंपों में कोई खामी तो नहीं मिली है, उसके बावजूद रिकार्ड और स्टॉक की पड़ताल की गई।
पेट्रोल पंपों पर पल्सर कार्ड में छेड़छाड़ करने के बाद तेल चोरी के हाईप्रोफाइल मामलों की करीब एक माह से पड़ताल चल रही है। शहर में पूर्व में भी कई पंपों पर घटतौली मिली है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम खान, डीएसओ मदन यादव, बांट-माप तौल अधिकारी राजेश कुमार ने पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों को साथ लेकर पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। टीम ने मीनाक्षी चौक से आगे मेरठ रोड ताराचंद एंड कंपनी के पेट्रोल पंप पर छापा मारा।
टीम ने मशीन और रिकार्ड, स्टॉक आदि की जांच-पड़ताल की। इस दौरान पेट्रोल की लीटर मात्रा की जांच की गई तो पांच लीटर पेट्रोल में 20 एमएल कम निकला, जिस पर बांट-माप विभाग ने चालान कर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा पुरकाजी क्षेत्र में दो पेट्रोल पंपों पर जांच-पड़ताल की गई। यहां पहले टीम ने गोयल पेट्रोल पंप पर छापा मारा। मशीनों, नोजल और पल्सर कार्ड की जांच-पड़ताल की गई। पंप पर संदिग्ध जैसा कुछ बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने किसान पेट्रोल पंप पर जांच पड़ताल की गई। बाट-माप तौल विभाग के अधिकारियों ने पेट्रोल की मात्रा की जांच पड़ताल की। मशीन, नोजल सही मिले। छापेमार कार्रवाई से पेट्रोल पंप स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। उधर, डीएसओ मदन यादव ने बताया कि शहर में ताराचंद एंड कंपनी, पुरकाजी में गोयल और किसान पेट्रोल पंप पर छापा मारा गया। ताराचंद एंड कंपनी के पेट्रोल पंप पर लीटर की मात्रा में 4 एमएल पेट्रोल कम मिला है। यहां पांच लीटर पेट्रोल में 20 एमएल कम मिलने पर पंप स्वामी को चेतावनी देने के साथ ही जुर्माना लगाया गया है।