फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Decision on the fight between the farmers at the Titavi police station

भाकियू पदाधिकारियों के बीच मारपीट के मामले का पटाक्षेप

Tue, 18 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Decision on the fight between the farmers at the Titavi police station
भाकियू पदाधिकारियों के बीच मारपीट के मामले का पटाक्षेप
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर तितावी थाने पर भाकियू के धरना, प्रदर्शन के दौरान संचालन करने को लेकर पदाधिकारियों के बीच हुई मारपीट प्रकरण का भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की उपस्थिति में पटाक्षेप हो गया।

भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने गांव कादीखेड़ा में रमेश मुखिया के आवास पर क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाई। बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दोनों पक्षों के हाथ मिलवाकर समझौता कराया। उन्होंने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है सभी लोगों को मिलजुलकर रहना होगा। एक दूसरे का मान सम्मान करना चाहिए। राकेश टिकैत ने मारपीट के आरोपी पदाधिकारियों प्रवीण धनसनी, अमरजीत और सन्नी धनसनी को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में कोई शिकायत मिली तो संगठन से बाहर कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं को सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान सुनील लाटियान, भूपेंद्र सिंह, शिवराज प्रधान, चंद्रपाल सिंह, ओमवर गोलियान आदि लोग उपस्थित रहे। सोमवार को तितावी थाने पर धरने के दौरान संचालन को लेकर प्रवीण और अमरजीत के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed