{"_id":"61ad0ad4608455100c144207","slug":"decision-on-mission-up-after-code-of-conduct-is-imposed-tikait-khatauli-news-mrt567758348","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहंजनी तगान में खूंटी से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहंजनी तगान में खूंटी से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। गांव सोहंजनी तगान में विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव खूंटी से लटका हुआ मिला। मृतका के पिता ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी कंवरपाल की पुत्री 22 वर्षीय निर्मेश का विवाह नवंबर सन 2020 में गांव सोहंजनी तगान निवासी अनुज पुत्र अशोक से हुआ था। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि निर्मेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सीओ खतौली आरके सिंह और मंसूरपुर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। निर्मेश का शव घर के कमरे में खूंटी से लटका हुआ था। उसके गले में चुनरी का फंदा लगा था। मामला संदिग्ध मानकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतका के जड़ौदा निवासी परिजनों को जानकारी दी गई। रविवार को मृतका के पिता की ओर से पति अनुज और सास लक्ष्मी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि अतिरिक्त दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले पहले से ही उसकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका एक माह की बच्ची की मां थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।