फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   debilitating fever

Muzaffarnagar News: शरीर में कमजोरी पैदा कर रहा बुखार

Sat, 10 Jun 2023 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
debilitating fever
- बदन दर्द के साथ उल्टी-दस्त और नजला-जुकाम भी कर रहे परेशान
विज्ञापन


- जिला चिकित्सालय सहित प्राइवेट अस्पतालों में भी बुखार के मरीज बढ़े



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और वायरल बुखार लोगों के लिए परेशानी का सब बन रहा है। बुखार शरीर में कमजोरी पैदा कर रहा है। जोड़ों के साथ-साथ पूरे बदन में दर्द, उल्टी दस्त और नजला-जुकाम भी परेशान कर रहा है। जिला चिकित्सालय में रोजाना बुखार के 1500 मरीज परामर्श ले रहे हैं। जिला चिकित्सालय समेत प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं।

बदलते मौसम में लोगों को वायरल बुखार चपेट में ले रहा है। चिकित्सकों की माने तो इन दिनों होने वाला यह बुखार शरीर में कमजोरी ला रहा है। मरीज को उल्टी, दस्त और नजला-जुकाम जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। इसमें लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। जिला चिकित्सालय में रोजाना बुखार के 1500 मरीज परामर्श ले रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ है।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में तैनात फिजिशियन डॉ. फैसल का कहना है कि गर्मी के कारण वायरल बुखार लोगों को परेशान कर रहा है। यह हर बार गर्मी के मौसम में बढ़ जाता है। कई दिनों तक बार-बार बुखार चढ़ता और उतरता है। इसमें लोगों को गर्मी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन बातों का रखें ध्यान

- ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।

- खाना हल्का ही खाएं, हरी सब्जी का सेवन करें।

- ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।

- नींबू पानी और नारियल पानी का भी सेवन करें।

- बाहर का खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed