फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of woman killed

महिला की मौत से मचा कोहराम

Sun, 29 Apr 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 29 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Death of woman killed
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना । लखीमपुर में हुई सड़क दुर्घटना में यहां के  मोहल्ला नई बस्ती अहमद नगर  निवासी आजम की पत्नी रुखसार (22) की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। शादी की खुशियां  पलक झपकते ही काफूर हो गईं। परिवार के सदस्यों ने रोते बिलखते हुए कहा कि न जाने यह मनहूस दिन क्यों देखना पड़ा। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य लखीमपुर के लिए रवाना हो गए।  
विज्ञापन


   कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती अहमद नगर निवासी आजम कि पत्नी रुखसार (22) ने एक माह पहले बेटे अलतमस को जन्म दिया था। महिला बच्चे के साथ अपने मायके जनपद सीतापुर के गांव दतूनी जा रही थी। उसके साथ उसकी सास साजरून (40), देवर फईम (12), बेटी साजिया (2) भी थी। शुक्रवार की देर रात यह सभी लोग ट्रेन से शाहजहांपुर पहुंच गए। शनिवार तड़के करीब तीन बजे महिला रुखसार अपने परिवार के सदस्यों के साथ सीतापुर जानने के लिए मैजिक में सवार हुई।
विज्ञापन


लखीमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर उचौलिया पुलिस चौकी के पास  मैजिक नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे खडे़ ट्रक में घुस गई। इस घटना में मैजिक में 17 में से नौ सवारियों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में रुखसार की भी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृत महिला के पति आजम को दी।  महिला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। महिला का पति आजम भी अपने परिवार वालों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। घटना से आजम के मोहल्ले मे शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed