फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of sugar mill worker

संदिग्ध हालात में चीनी मिलकर्मी की मौत

Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death of sugar mill worker
बुढ़ाना। चीनी मिल भैंसाना में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाकियू नेता एवं परिजनों ने शव को चीनी मिल परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। मिल के अधिकारियों द्वारा आर्थिक सहायता और मृतक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ीना कलां का रहने वाला रामनिवास (45) बजाज चीनी मिल भैंसाना में भट्टी पर सल्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार रात में अपनी ड्यूटी समाप्त कर वह अपने कमरे पर चला गया। शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे की सीढ़ियों पर मृत अवस्था में पड़ा पाया गया। रामनिवास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामनिवास की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन एवं भाकियू नेता चीनी मिल भैंसाना पहुंच गए। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने परिजनों और कार्यकर्ताओं के साथ चीनी मिल परिसर में हंगामा किया। मृतक के शव को परिसर में रखकर आर्थिक सहायता एवं मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग की। चीनी मिल के अधिकारियों तथा भाकियू नेताओं के बीच वार्ता हुई। वार्ता के बाद मिल उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सभी देय सहित छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं रामनिवास के बेटे को चीनी मिल में नौकरी देने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर लोग संतुष्ट हुए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई। इस मौके भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार, विकास त्यागी एवं मृतक के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed