फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of bullet injured, three arrested including groom

गोली से घायल की मौत, दूल्हा सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Death of bullet injured, three arrested including groom
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव बसीकलां में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई । घटना के संबंध में मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दूल्हे सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

गांव बसीकलां में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग हो गई थी । जिसमें गोली लगने से दुल्हन पक्ष का 50 वर्षीय जफर खान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए मेरठ से दिल्ली ले जाया गया था।
विज्ञापन

जहां सोमवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । उसकी मौत की सूचना गांव में पहुंची तो परिजनों में शोक छा गया। रविवार की देर रात मृतक के भाई खलील ने मुख्य आरोपी दूल्हे इस्तेकार सहित अब्दुल रहमान, तस्लीम, गुल्लू, अदनान सहित छह लोगों के विरुद्ध हत्या की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा हत्या की धारा में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी दूल्हे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है । मृतक का शव देर रात तक गांव में आने की संभावना हैं । वही घटनास्थल पर अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया हुआ है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में दूल्हे का फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो का भी संज्ञान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed