{"_id":"62ed57f924fba35a346d3b7a","slug":"death-of-animals-is-happening-continuously-allegation-of-poisoning-muzaffarnagar-news-mrt599934176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से 4 दर्जन पशुओं की मौत, ग्रामीणों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर से 4 दर्जन पशुओं की मौत, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। क्षेत्र के तीन गांवों में पिछले एक माह के भीतर 45 से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है। पशुओं की मौत से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहरखुरानी गिरोह पशुओं को जहर देकर मार रहा है।
क्षेत्र के गांव बसधाड़ा में जहर खुरानी गिरोह के द्वारा घर के बाहर बंधे पशुओं को जहर दिया जा रहा है। जिससे गांव के महफूज की चार भैंस , बल्लू की तीन भैंस, आबिद , इरफान व सुरेश की एक एक भैंस , मंगता , मेहरबान व जमील के दो पशुओं की जहर के कारण मौत हो चुकी है। ग्रामीण राशिद ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी भैंस घर के बाहर बंधी थी। शाम के समय एक युवक बाइक पर आया और भैंस के चारे में कुछ मिलाकर फरार होने लगा। उसने जब बाइक सवार युवक को आवाज लगाई तो वह बाइक पर तेजी से फरार हो गया। उसने बताया कि उसने भी अन्य पशुपालकों की तरह अपनी भैंस का उपचार कराया, किंतु कोई लाभ नहीं हुआ और 24 घंटे के अंदर उसकी भैंस ने अन्य पशुओं की तरह दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले करीब एक माह इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की मौत होने से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा गांव चाँदपुर व दिनकरपुर में भी दस से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है । बसधाडा के ग्रामीणों ने पुलिस से मिलकर कार्यवाही करने की मांग की है ।