फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of a prisoner accused of murder due to fever

हत्या के आरोपी बंदी की बुखार से मौत

Fri, 16 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Death of a prisoner accused of murder due to fever
हत्या के आरोपी बंदी की बुखार से मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोरना में फाइनेंसर की हत्या के मामले में जेल में बंद शैंकी उर्फ अमृत राठी की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे वायरल होने पर मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
थाना भोपा के गांव छछरौली निवासी फाइनेंसर प्रवीण की छह जुलाई की शाम को हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का खुलासा कर भोपा पुलिस ने छछरौली निवासी शैंकी उर्फ अमृत राठी पुत्र महीपाल व दीपक उर्फ हनुमान, शुभम पंडित, अंकित उर्फ सनी, राजीव फौजी व गौरव नेपाली तथा स्वीटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हत्या के आरोप में शैंकी को पुलिस ने 10 जुलाई को जेल भेजा था। तभी से वह जेल में बंद था।
विज्ञापन

जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि एक सितंबर को वायरल बुखार होने पर शैंकी को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था। उसके बाद हालत में सुधार बताने पर 13 सितंबर को उसे जिला जेल लाया गया, लेकिन फिर से हालत बिगडने पर उसे 14 सितंबर को जिला अस्पताल ले जाया गया। एक बार फिर उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार रात लगभग नौ बजे उसकी वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके परिजनों को सूचना देने वह बृहस्पतिवार को मेरठ मेडिकल पहुंचे। जेलर ने बताया कि मेरठ में ही शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed