{"_id":"60d8c9708ebc3ec20a705dd5","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-married-muzaffarnagar-news-mrt5447726175","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव खेड़की में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले में दहेज हत्या के आरोप में पति और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उत्तराखंड के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव महेशरा निवासी सोनम का क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी जोनी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों ने आपसी सहमति से एक साल पूर्व उनकी शादी करा दी थी। शनिवार रात ससुराल में सोनम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसकी मौत की सूचना पर परिजन खेड़की पहुंचे। पूछताछ में पति व ससुराल पक्ष कुछ नहीं बता पाया, जिस पर मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
मामले में सोनम के भाई दीपक ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति जोनी, देवर अरुण, गौरव और शादी कराने वाले मेरठ निवासी प्रशांत के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।