फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death attack accused arrested

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Death attack accused arrested
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

मिरगपुर गांव निवासी हिमांशु ने कोतवाली में तहरीर देकर बाबूपुर गांव निवासी शुभमराज, निखिल, नगलीनूर निवासी नितिन और दुगचाड़ा गांव निवासी युवराज पर 8 मार्च को खेत में काम करते समय तमंचे व पिस्टल से फायर कर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। इसी मामले में 11 मार्च को हिमांशु आरोपियों पर कार्रवाई न होने के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर सीओ कार्यालय पहुंचा था। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी युवराज को बंदरजुड्डा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उसकी निशानदेही पर जंगल से तमंचा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, पुलिस ने मोहल्ला किला निवासी परवेज की तहरीर पर हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर दारुल उलूम वक्फ खानकाह निवासी साइम सिद्दीकी को जेल भेजा है। चार दिन पूर्व पुरानी रंजिश के चलते साइम और परवेज के बीच दारुल उलूम चौक पर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed