फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deadly attack on protest against molestation, report filed

छेड़छाड़ के विरोध पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on protest against molestation, report filed
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमले में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार की बेटी के साथ अश्लीलता भी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोसी आमिर उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। 24 दिसंबर को युवक उनके घर में घुस आया। तब उसे धमका कर भगा दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही आमिर सईदुजमा, शाहजर, कमरुजमा व परिचित खलीकुजमा, गुलफशा, शाहिद के साथ लाठी डंडे लेकर घर में घुसा और उन्हें, उनके पति, बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। पति को गंभीर चोट आई। आरोपी ने उनकी बेटी के साथ अश्लीलता की। हमले में घायल सभी लोगों को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। ममनून को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी आमिर व सईदुजमा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दामाद पर लगाया गोली चलाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला में रहने वाले युवक की कुछ दूर रहने वाली एक युवती के साथ पांच साल पहले शादी हुई थी। युवती की बीमार थी इसका पता चलने पर युवक ने अपनी पत्नी को उसके मायके भेज दिया। वहां परिजनों ने उपचार कराया। शनिवार शाम युवक अपनी पत्नी को लेने वहां पहुंचा। वहां पर किसी बात पर उसका अपने साले व ससुर से विवाद हो गया। इसके बावजूद वह अपनी पत्नी को ले आया। पुलिस चौकी पहुंचकर ससुर ने अपने दामाद पर गोली चलाने का आरोप लगाया। जबकि युवक ने विवाद-मारपीट करने का आरोप अपने ससुर व साले पर लगाया है। चौकी पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों ने शिकायत की है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed