{"_id":"60fdaafd8ebc3e587417e526","slug":"deadly-attack-on-four-youths-in-pakkabagh-muzaffarnagar-news-mrt54901670","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्काबाग में चार युवकों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्काबाग में चार युवकों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
पक्काबाग में चार युवकों पर जानलेवा हमला
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला पक्काबाग में उधार लिए 40 हजार रुपये का तकादा करने पहुंचे चार युवकों पर दूसरे वर्ग के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कस्बे के मोहल्ला होली चौक निवासी कुणाल के यहां पक्काबाग निवासी दूसरे वर्ग की महिला काम करती थी। कुछ समय पूर्व महिला ने कुणाल से बतौर एडवांस 40 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद महिला ने काम पर जाना बंद कर दिया था। इस पर कुणाल द्वारा उससे रुपये वापस मांगे जा रहे थे। रविवार को कुणाल ने अपने कर्मचारी रिजवान को महिला के घर रुपयों का तकादा करने भेजा था, जिसके साथ महिला व उसके परिजनों ने मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर कुणाल अपने साथियों शिवा व यश के साथ मौके पर पहुंचा और रिजवान से मारपीट करने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कुणाल ने महिला से अपने 40 हजार रुपये लौटाने के लिए कहा, जिस पर महिला ने अपने परिजनों के साथ ही मोहल्ले के कई लोगों को शोर मचाकर इकट्ठा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवकों के कपड़े फाड़ते हुए लाठी-डंडों से उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। युवकों ने वहां से भागने का प्रयास किया तो उन पर ईंट-पत्थर बरसाए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित कुणाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।