फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body thrown in forest after killing friend

दोस्त की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Sun, 08 Nov 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in forest after killing friend
पीड़ित परिवार के घर के बाहर खड़ी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दोस्त की हत्या कर शव जंगल में फेंका
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के बुआड़ा रोड निवासी तीन दिन से लापता एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने पत्नी से अनैतिक संबंध के चलते गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार देर रात हत्यारोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार दांव भी बरामद कर लिया है।

बुआड़ा रोड निवासी धर्मवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसका बेटा गुड्डू उर्फ रोबिन (40) पांच नवंबर से लापता है। उसने आशंका जताई थी कि गुड्डू के दोस्त मोहल्ले के ही बंटी ठाकुर और उसकी पत्नी ज्योति पर बेटे को लापता करने की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी बंटी ठाकुर को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में बंटी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसने गुड्डू की हत्या दाव से प्रहार कर की है। बाद में उसके शव को बुआड़ा रोड पर ही ट्रांसफार्मर के पास कपड़े में लपेट कर फेंक दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी की निशानदेही से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, तो परिजनों ने भी शव की पहचान अपने बेटे गुड्डू उर्फ रोबिन के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि गुड्डू उर्फ रोबिन की हत्या बंटी ठाकुर ने पत्नी से अनैतिक संबंध के चलते की है। गुड्डू एक दुकान पर नौकरी करता था, जबकि बंटी फल आदि का ठेला लगाता है। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता धर्मवीर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हत्यारोपी से अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed