{"_id":"64578e68df082ad18d0211d6","slug":"dead-body-of-missing-familys-child-recovered-from-purkaji-muzaffarnagar-news-c-14-1-213938-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गांव कम्हेड़ा से लापता परिवार के बच्चे का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गांव कम्हेड़ा से लापता परिवार के बच्चे का शव बरामद
विज्ञापन
24 अप्रैल को बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए पुरकाजी आया था परिवार
पति-पत्नी सहित एक बच्चा अभी भी लापता, परिजनों ने बरामदगी के लिए लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा/पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी के गांव कम्हेड़ा से लापता परिवार में से एक बच्चे का शव भोपा थाना के निरगाजनी पावर हाउस नहर की झाल में मिला है। परिवार के तीन सदस्य अभी भी लापता है, जिनकी बरामदगी के लिए परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी अश्वनी (28) अपनी पत्नी हिना और दो बच्चों शिवाय (5) व अभिनंदन (2) के साथ 24 अप्रैल को घर से यह कहकर गए थे कि बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए पुरकाजी जा रहे हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी परिवार घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में पुरकाजी थाने में सभी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जगह-जगह पर गुमशुदगी के पोस्टर भी चस्पा कराए गए थे। एक पोस्टर निरगाजनी पावर हाउस पर भी लगा हुआ था।
रविवार को एक बच्चे का शव निरगाजनी गंगनहर पावर हाउस में बहता मिला। इसकी सूचना भोपा पुलिस को मिली तब शव को बाहर निकाला गया। यह सूचना पुरकाजी पुलिस को भी दी। पुरकाजी पुलिस लापता दंपती के परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की शिनाख्त अश्वनी के बड़े बेटे शिवाय के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर सीओ यतेंद्र नागर और पुरकाजी थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बोध भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने शाम पांच बजे गंग नहर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाएं। इस दौरान बच्चे का शव गाड़ी में रखा रहा। सीओ सदर यतेंद्र नागर ने नहर में सर्च अभियान चलाकर लापता लोगों की तलाश कराने का आश्वासन देकर करीब साढ़े छह बजे जाम खुलवाया। देर शाम परिजनों ने बच्चे के शव को अंतिम संस्कार कर दिया।
बच्चे का शव मिला है। गोताखोरों के माध्यम से निरगाजनी गंग नहर में लापता पति-पत्नी और दूसरे बच्चे के तलाश कराई जा रही हैँ। मामले में कई बिंदुओं पर भी जांच कराई जा रही हैं। - यतेंद्र नागर, सीओ
पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
पुरकाजी। गांव कम्हेड़ा निवासी अश्वनी कुमार पाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 24 अप्रैल से लापता था। अश्वनी के छोटे भाई मोहन पाल की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी। जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी, प्रधान अमित कुमार, पूर्व प्रधान प्रताप सिंह, मगन सिंह, गोविंद शर्मा, सुधीर कुमार आदि ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शुरू से ही लापरवाही बरती है।