फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DCM driver beaten for asking for fare

किराए के पैसे मांगने पर डीसीएम चालक को पीटा

Thu, 16 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
DCM driver beaten for asking for fare
किराया मांगने पर डीसीएम चालक को पीटा
विज्ञापन

खतौली। युवकों ने किराया मांगने पर डीसीएम चालक के साथ मारपीट कर दी।
मंगलवार की रात करीब 10 बजे जानसठ अड्डे से चार युवक डीसीएम में मीरापुर जाने के लिए बैठे थे। जानसठ रोड पर गांव मकसूदाबाद पहुंचने पर डीसीएम गाड़ी चालक रामराज निवासी सलीम पुत्र सत्तार ने युवकों से किराये मांगे। युवक चालक को पांच रुपये जानसठ तक के लिए किराये के देने लगे। चालक ने एक सवारी के 20 रुपये की मांग की। युवकों की चालक के साथ कहासुनी हो गई। चालक ने सड़क किनारे गाड़ी को रोक दिया और युवकों से नीचे उतरने के लिए कहा, जिस पर युवकों ने चालक को गाड़ी से नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सड़क से गुजरने लोगों ने अपने वाहन रोक लिए। वाहन सवारों ने डीसीएम चालक को युवकों से छुड़वाया। इसके बावजूद युवक चालक को धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित चालक की ओर से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। बता दें कि इस तरह से पूर्व में भी कई बार युवकों ने किराए के पैसों को लेकर वाहन चालकों के साथ मारपीट की घटना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed