{"_id":"632374e0313e8a134637fec9","slug":"dav-sisoli-s-team-won-the-title-muzaffarnagar-news-mrt60543528","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी सिसौली की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी सिसौली की टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय करते अति?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएवी सिसौली की टीम ने जीता खिताब
शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-19 में डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली व अंडर-17 में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर ने खिताब जीता। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान ने किया।
अंडर-17 में सेमीफाइनल मैच राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर व डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना के बीच हुआ। जिसमें राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर ने विजय हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल पार्श्वनाथ जैन इंटर कॉलेज जौला व किसान इंटर कॉलेज खरड़ के बीच हुआ, जिसमें खरड़ विद्यालय की टीम विजयी रही। फाइनल मैच राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर व किसान इंटर कॉलेज खरड़ के बीच हुआ, जिसमें शाहपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 53 रन बनाए। जबकि खरड़ की टीम मात्र 38 रन ही बना सकी। जिसके चलते राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 में पहला सेमीफाइनल मैच डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली व किसान इंटर कॉलेज खरड़ के बीच हुआ, जिसमें डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर व डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना के बीच हुआ, जिसमें डीएवी इंटर कॉलेज विजयी हुई। फाइनल मैच डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली व डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना के बीच हुआ, जिसमें डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली की टीम निर्धारित 06 ओवरों में 65 रन बनाए। जबकि डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना की टीम 54 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कॉलेज के प्रबंधक चमन सिंह, कोषाध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार तोमर, व्यायाम शिक्षक अरुण बालियान, डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली के शारीरिक शिक्षक धीरज अहलावत, किसान इंटर कॉलेज खरड़ के पवन बालियान, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज गोयला के अनिल बालियान का योगदान रहा।