{"_id":"61d5e26274f0922d436fa50a","slug":"daughters-won-kedarkantha-peak-hoisted-the-flag-muzaffarnagar-news-mrt5722620173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने फतेह की केदार कांटा की ऊंचाई, फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने फतेह की केदार कांटा की ऊंचाई, फहराया तिरंगा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की बेटियों ने फहराया केदारकान्था ट्रेक पर तिरंगा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों ने फतेह की केदारकांठा चोटी, फहराया तिरंगा
मुजफ्फरनगर। शहर की दो बेटियों ने उत्तराखंड की 12 हजार 500 फीट ऊंची केदारकांठा चोटी फतेह की है। चोटी पर पहुंचकर दोनों ने तिरंगा फहराया। दोनों ने कहा कि लंबे समय तक की गई मेहनत की बदौलत उन्हें यह कामयाबी मिली है।
इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन की 26 लोगों की टीम के साथ केदारकांठा चोटी के दिसंबर, 2021 में रवाना हुई थी। टीम में शहर की बेटी पूजा वर्मा और नीशू सैनी भी थी। दोनों ने बताया कि 12500 फीट पर माइनस पांच डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच चढ़ाई करनी पड़ी। यात्रा जोखिम भरी होने के साथ-साथ सुखद अहसास देने वाली थी। चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया तो बेहद खुशी हुई। दोनों मुजफ्फरनगर की पहली पर्वतारोही है, जिन्होंने यह चोटी फतेह की है। यात्रा में इनके साथ ट्रैक लीडर अंकित शर्मा, सुरजीत कुमार, मनीषा राजपूत, पूनम पाल, साहिल और नदीम शामिल रहे।
लक्ष्य ठान लेने से कामयाबी
पर्वतारोही पूजा वर्मा ने कहा कि उन्होंने लक्ष्य ठान लिया था और इसके लिए ट्रेनिंग के दौरान कड़ी मेहनत की। कामयाबी मिली, तो बेहद खुशी हो रही है। परिवार के लोग भी खुश है।
विज्ञापन
इस तरह पूरी की यात्रा
पिछले वर्ष 27 दिसंबर को सांकरी बैस कैंप से चढ़ाई शुरू की थी। बर्फबारी के चलते कैंप में रुकना पड़ा था। यात्रा के दौरान काफी परेशानियां झेली, लेकिन आखिरकार वह नए साल पर चोटी पर पहुंच गई।