फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters, Ravi and Vriddhi were the first in the baby show

बेबी शो में छा गई मासूम बेटियां, रावी और वृद्धि प्रथम

Mon, 20 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Daughters, Ravi and Vriddhi were the first in the baby show
बेबी शो में छा गई बेटियां, रावी और वृद्धि प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयोजन में बेबी शो का आयोजन किया गया। एक साल तक के आयु वर्ग में रावी और पांच साल तक के आयु वर्ग में वृद्धि प्रथम रहीं। विजेताओं का स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। प्रथम वर्ग में जन्म से लेकर एक वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और दूसरे वर्ग में एक से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को शामिल किया गया। एक साल तक के आयु वर्ग में रावी पुत्री वैभव शर्मा को प्रथम पुरस्कार, अर्श पुत्र कुलदीप कुमार को द्वितीय पुरस्कार और ख्वाहिश पुत्री जितेंद्र तोमर को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे वर्ग में वृद्धि पुत्री सचिन शर्मा व इरफान इकबाल पुत्र मोहम्मद नाजिश दोनों को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार, आयुष जोशी पुत्र दयानंद जोशी को द्वितीय पुरस्कार और नमरा पुत्री हसरत अली को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सीएमओ ने बताया कि बेबी शो में प्रतिभाग करने वाले समस्त बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरण सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, एनआरसी प्रभारी डॉ. आरती नंदनवार, डीपीएम विपिन कुमार, डीसीपीएम अनुज सक्सेना, प्रतिरक्षण सहायक अधिकारी प्रदीप शर्मा, स्टाफ नर्स अर्चना कुमारी, एएनएम सुषमा , भूपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed