फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters proud of the country

बेटियों की प्रतिभा पर देश को नाज

Sat, 17 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Daughters proud of the country
मुजफ्फरनगर। मेहता क्लब नई मंडी में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव के समापन
विज्ञापन
समारोह में बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी डॉ सुनीता बालियान ने कहा कि बेटियों की प्रतिभा पर देश को नाज है।

महिलाओं ने बड़ी संख्या में डांडिया नृत्य में भाग लेकर भारत की विविध संस्कृति की रंग बिखेरे। मां दुर्गा के भक्ति संगीत पर महिलाएं झूम कर देवी का गुणगान किया। नवरात्र की बधाइयंा दी गईं। मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान ने कहा कि रुढ़ीवादी मानसिकता का शिकार होकर महिलाएं अभी भी यातनाएं सह रही हैं।

पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, महिला आयोग की पूर्व सदस्य गीता जैन ने कहा कि कन्याएं कल का भविष्य हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील क्लब की प्रांतीय संयोजिका नीता दुबलिश ने किया। नीरू शर्मा, अलका सिंह, निधि वर्मा, पूजा वाधवा, प्रीति खन्ना और ज्योति राठी ने अतिथियों का स्वागत किया।

कोरियोग्राफर मंजीत चौहान, संदीप, राघव, मोहन अरोरा ने डांडिया नृत्य के गुर सिखाएं। अरविंद गुप्ता, अर्चना, डॉ अरुणा, अनु अग्रवाल, अचला बिंदल, रेणु बंसल, अलका तायल, निलिमा अग्रवाल, पूजा वाधवा, साधना वर्मा, मानसी वर्मा, अस्मिता शर्मा, शकुंतला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed