{"_id":"59e25f514f1c1b97678b5cde","slug":"daughters-achieved","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने हासिल किया मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने हासिल किया मुकाम
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सिविल जज बनीं अंजुम सैफी परिजनों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले की बेटियों ने सिविल जज के मुख्य परीक्षा परिणाम में बाजी मारी है। बेटियों ने करियर की मंजिल फतह कर कामयाबी का मुकाम हासिल किया है। गांधी कॉलोनी की साक्षी सिंह और पुरानी घास मंडी निवासी अंजुम सैफी सिविल जज बनकर परिवार के साथ जिले का नाम रोशन किया है। दोनों बेटियों की सफलता से परिवार, रिश्तेदारों में जश्न का माहौल है। साक्षी सिंह दो बहनें हैं, जबकि अंजुम छह भाइयों की इकलौती बहन है। दोनों होनहार बेटियों के घर पर शनिवार को खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी निवासी साक्षी सिंह के पिता वेदपाल सिंह एलआईसी मुरादाबाद में शाखा प्रबंधक हैं, जबकि मां ललिता अधिवक्ता हैं। बड़ी बहन निधि गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं। छोटा भाई सत्यम सिंह पढ़ाई कर रहा है। साक्षी सिंह का बचपन से ही जज बनने का सपना था, जिसके लिए उसने कड़ी मेहनत की। एसडी पब्लिक स्कूल से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद साक्षी ने वर्ष 2011 में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की परीक्षा की। उसके बाद जोधपुर के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी परीक्षा उत्तीर्ण की है। सिविल जज की तैयारियां कर लक्ष्य को प्राप्त किया। शुक्रवार को आए सिविल जज के रिजल्ट में 109 रैंक हासिल की है। शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के सुमित मलिक समेत दोस्तों, रिश्तेदारों ने साक्षी की कामयाबी पर हर्ष जताया है।
अंजुम सैफी के जज बनने पर छाई खुशियां
मुजफ्फरनगर। पुरानी घास मंडी निवासी स्वर्गीय रसीद अहमद की बेटी अंजुम सैफी ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा-दीक्षा हासिल की है। शुक्रवार को जैसे ही परीक्षा का परिणाम आया तो अंजुम के परिवार में खुशियां छा गईं। अंजुम अपने परिवार में छह भाइयों की इकलौती बहन है। बचपन में ही पिता की मृत्यु होने के बाद भाइयों और मां हमीदा बेगम ने अंजुम की परवरिश करने के साथ उसकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च बहन किया। अंजुम की सिविल जज के परीक्षा परिणाम में 159वीं रैंक आई है। ग्रेन चेंबर से इंटर करने के बाद अंजुम सैफी ने डीएवी डिग्री कॉलेज से एलएलबी पूरी की और मेरठ कॉलेज से एलएलएम किया है। पढऩे-लिखने में बचपन से ही होनहार अंजुम ने मुश्किल हालातों का सामना कर कामयाबी का मुकाम पाया है। अंजुम का एक भाई यूपी पुलिस में है। अंजुम सैफी ने बताया कि सिविल जज बनकर वह गरीबों और निर्धन लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी। शनिवार को दिनभर उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन