{"_id":"60885cae8ebc3e0a8a525150","slug":"daughter-of-drug-dealer-dies-muzaffarnagar-news-mrt536262750","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेता की बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा विक्रेता की बेटी की मौत
विज्ञापन
दवा विक्रेता की बेटी की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रसिद्ध दवाई विक्रेता उत्तरेजा मेडिकल स्टोर के मालिक मनोज की 18 साल की युवा बेटी निष्ठा का निधन हो गया।
नई मंडी निवासी मनोज के बड़े भाई अमिताभ उत्तरेजा ने बताया कि बेटी निष्ठा दिल्ली में नीट की तैयारी कर रही थी। वहां के हालात खराब होने पर वह घर आ गई थी, यहां आने पर जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित मिली। होम आइसोलेट हो गई तथा कुछ दिनों बाद उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, मगर फेफेड़ों में संक्रमण हो गया। जिससे दिक्कत होने पर उसे ईवान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर सोमवार दो बजे बेटी का निधन हो गया। उनका आरोप है कि ईवान में बेटी का इलाज सही नहीं किया गया तथा उपचार का बिल भी ज्यादा वसूला गया। आरोप है कि नोडल अधिकारी ने भी सही से बात नहीं की है। युवा बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सरवट के दपंती की हुई मौत
मुजफ्फरनगर। सरवट निवासी दंपती की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों ने सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। दपंती की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 12 दिन बाद भी नहीं आई है।
सरवट निवासी सरकारी ठेकेदार जिशान अहमद और उनकी पत्नी नसरीन अख्तर की तबीयत पंद्रह दिन पहले खराब हो गई थी। ऑक्सीजन लेविल कम होने पर 16 अप्रैल को दोनों की एंटिजन और आरटीपीसीआर जांच कराई गई। एंटिजन जांच नेगेटिव आने पर उन्हें शहर में रुड़की रोड पर एक प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस दौरान दोनों को उन्हें लगातार ऑक्सीजन दी गई तथा जरूरत पड़ने पर रेमडेसिविर इंजेक्शन भी लगाए गए। परिजन रोजाना आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट का इंतजार करते रहे, मगर जांच रिपोर्ट रोजाना पेंडिंग ही आती रही। परिजनों के सभी प्रयास करने के बावजूद मंगलवार सुबह पहले नसरीन अख्तर ने दम तोड़ दिया तथा कुछ घंटे बाद दोपहर में उनके पति जिशान अहमद का निधन हो गया।
विज्ञापन
कुछ ही घंटे के अंतराल में दंपती की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। दंपती ने चार अप्रैल को ही छोटे बेटे की सगाई की थी। उनकी मौत से हर कोई गमजदा है। दंपती की मौत हो गई, मगर 12 दिन बाद भी उनकी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उनके रिश्तेदार खतौली निवासी नासिर अंजुम एडवोकेट ने सरकारी व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया है।