{"_id":"5ff6024c8ebc3e31aa220c83","slug":"data-feeds-are-not-provided-to-avoid-duty-in-elections-muzaffarnagar-news-mrt519237318","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में ड्यूटी से बचने को नहीं करा रहे डाटा फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में ड्यूटी से बचने को नहीं करा रहे डाटा फीड
विज्ञापन
चुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए नहीं करा रहे डाटा फीड
मुजफ्फरनगर। जनपद के 62 कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा फीड नहीं कराया है। जिले में राज्य सरकार से जुड़े 292 कार्यालय हैं। इनमें 15 हजार कर्मचारी और अधिकारी हैं। अब तक केवल 148 कार्यालय ही डाटा फिडिंग का कार्य पूरा कर पाए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में इस समय तैयारी चल रही है। वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम हो रहा है। पंचायत चुनाव में ड्यूटी को लेकर जिले के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का डाटा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड करने के आदेश एक माह पहले हुए थे। 31 दिसंबर अंतिम तिथि दी गई थी। जिले में राज्य सरकार के 292 कार्यालय हैं। अभी तक केवल 148 कार्यालय ही ऐसे हैं, जो अपना समस्त डाटा फीड कर चुके हैं। 144 कार्यालयों का कार्य अधर में लटका है। इनमें से 62 कार्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने डाटा फिडिंग का कार्य शुरू भी नहीं किया है। इन कार्यालयों के अध्यक्ष को सीडीओ ने पत्र जारी करते हुए कहा था कि उनकी कार्य प्रणाली से राज्य निर्वाचन आयोग नाराज है। छह जनवरी तक समस्त डाटा फीड करें। इसके बाद भी इन 62 कार्यालयों ने डाटा फीड नहीं किया है।
दो दिन का समय दिया: सीडीओ
मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग गंभीर है। जिले में जो बड़े विभाग हैं उन सभी का डाटा फीड हो चुका है। कुछ छोटे-छोटे कार्यालयों का डाटा रह गया है। इन्हें दो दिन का समय दिया गया है। आठ जनवरी तक ये भी अपना कार्य पूरा कर लेंगे।