फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Darul Uloom's caretaker Mohatamim's condition stable

दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम कारी उस्मान की हालत स्थिर

Thu, 20 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Darul Uloom's caretaker Mohatamim's condition stable
देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम व जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद कारी उस्मान मंसूरपुरी की हालत में सुधार हुआ है। कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू वार्ड से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

मौलाना सैय्यद कारी उस्मान मंसूरपुरी छह मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। घर पर ही चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन दो दिन पूर्व बुखार और शरीर में कमजोरी आने की वजह से चिकित्सकों से परामर्श के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डाक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा था। इस्लामिक जगत में लगातार उनकी सेहत के लिए दुआएं हो रही हैं। जमीयत उलमा दिल्ली के सचिव नियाज अहमद फारुकी ने बताया की बृहस्पतिवार को कारी उस्मान की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके चलते उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, प्रसिद्ध आलिम व कारी उस्मान के बेटे कारी अफ्फान मंसूरपुरी ने लोगों से पिता के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed