फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Danger of pollution increasing in Muzaffarnagar, DM told that all educational institutions will remain closed till orders

मुजफ्फरनगर में बढ़ रहा प्रदूषण का खतरा: डेढ़ घंटे में ही छुट्टी का आदेश निरस्त, अब सड़कों पर प्रदूषण फैलाने वालों की खैर नहीं

Wed, 17 Nov 2021 09:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Nov 2021 09:42 PM IST
सार

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीएम ने सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद कर दिया है। डीएम चंद्र भूषण ने बताया कि अगले आदेश तक शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी। लेकिन डेढ़ घंटे बाद ही छुट्टी के आदेश को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Danger of pollution increasing in Muzaffarnagar, DM told that all educational institutions will remain closed till orders
मुजफ्फरनगर में बढ़ रहा प्रदूषण का खतरा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिवाली के बाद से हवा की गुणवत्ता लगातार खराब चल रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पत्र पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने रात करीब साढ़े आठ बजे शिक्षण संस्थाओं को बंद करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन लगभग डेढ़ घंटे बाद प्रदूषण विभाग ने सूचना जारी करते हुए बताया कि पहला पत्र त्रुटिवश जारी हो गया था। इसके बाद शिक्षण संस्थाओं की छुट्टी का आदेश निरस्त कर दिया गया। जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अगला कदम उठाया जाएगा। हालांकि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और इकाइयों के खिलाफ जांच अभियान चलेगा। 

विज्ञापन


डीएम ने विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन एनसीआर एंड एडवाइजिंग एरियाज द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने प्रधानाचार्यों को सूचना जारी कर कहा है कि शिक्षण संस्थाएं निर्धारित समय पर खुलेंगी। 
विज्ञापन


आज से प्रदूषण फैलाने वालों पर बढ़ेगी सख्ती
जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि जिले में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार से आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस और प्रदूषण विभाग जांच करेगा। 10 से 15 साल पुराने वाहनों की जांच होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न निर्माण कराने वाले विभाग भी अलर्ट पर रहेंगे। कूड़ा जलाने वाले पर कार्रवाई होगी। औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण बचा लो, सांस लेने लायक नहीं रही हवा 
मुजफ्फरनगर में हर साल पर्यावरण की सेहत बिगड़ रही है। हवा सांस लेने नायक नहीं है। मंगलवार को भी एक्यूआई 328 पर रहा। लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। दिवाली के दिन एक्यूआई 202 पर था, लेकिन इसके बाद से लगातार हवा की सेहत खराब हो रही है। सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्मॉग मुश्किलें खड़ी कर रहा है। मंगलवार को सुबह सात बजे तक स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। वन विभाग के रेंजर कुलदीप कुमार का कहना है कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना चाहिए। प्रकृति की सुरक्षा किए जाने से साफ और शुद्ध हवा लोगों को मिलेगी। 

प्रकृति की ओर लौटना ही पड़ेगा
शांतिनगर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय चलाने वाले आयुर्वेदाचार्य डॉ. नीरज शास्त्री का कहना है कि लोगों को प्रकृति की ओर लौटना ही पड़ेगा। हवा और पानी को जितना नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इसका नुकसान आमजन को ही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

सांस के रोगी बरतें सावधानी
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि सुबह और शाम के समय विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। सांस, अस्थमा, टीबी के मरीजों को सुबह-शाम के समय घर से निकलने से बचाव करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार 

इस हवा में कैसे लेंगे सांस
तिथि            एक्यूआई

01 नवंबर        219
02 नवंबर        273
03 नवंबर        287
04 नवंबर        202
05 नवंबर        306
06 नवंबर        328
07 नवंबर        308
08 नवंबर        383
09 नवंबर        410
10 नवंबर        372
11 नवंबर        357
12 नवंबर        337
13 नवंबर        331
14 नवंबर        326
15 नवंबर        356
16 नवंबर        328

प्रतिबंधित सामग्री जलाने वालों के खिलाफ  कार्रवाई
जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित सामग्री जलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोल्हू संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा निर्माण सामग्री खुले में डालने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed