फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dak kavad ki dhoom

डाक कांवड़ की धूम के बीच भगतसिंह रोड पर हंगामा

Thu, 11 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dak kavad ki dhoom
महा शिवरात्रि पर्व पर शिव मूर्ति की परिक्रमा करते कांवड़िए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डाक कांवड़ की धूम के बीच भगत सिंह रोड पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि फाल्गुन मास का जलाभिषेक शुरू होने में घटते जा रहे समय के बीच शहर क्षेत्र में डाक कांवड़ की भी बुधवार को पूरे दिन धूम रही। इसी दौरान भगत सिंह रोड पर डाक कांवड़ में ठेली की साइड लगने पर हंगामा हो गया। पुलिस-प्रशासन ने आनन-फानन में कांवड़ यात्रा मार्ग से ठेली व रेहड़ी विक्रेताओं को हटवा दिया।

महाशिवरात्रि का जलाभिषेक शुरू होने में चंद घंटों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में बुधवार को पूरे दिन शहर में डाक कांवड़ की धूम रही। इनमें से अधिकांश डाक कांवड़ हरियाणा साइड की रही, जो शिवचौक से भगत सिंह रोड होते हुए गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। डाक कांवड़ की भागमभाग के बीच शहर के भगतसिंह रोड पर बुधवार दोपहर पीर के पास एक डाक कांवड़ को सड़क किनारे खड़ी ठेली की साइड लग गई। इसे लेकर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया, जिन्हें स्थानीय व्यापारियों ने किसी तरह समझाबुझाकर शांत किया। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने कोतवाली पुलिस को कांवड़ यात्रा मार्ग, विशेषकर भगत सिंह रोड से ठेली व रेहड़ी विक्रेताओं को हटवाने के निर्देश दिए। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने भी तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए भगत सिंह रोड पर दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हटवाकर डाक कांवड़ियों के लिए मार्ग खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed