फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dairies circulating drainage

शहर की जल निकासी को चौपट कर रही डेयरियां

Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dairies circulating drainage
मोतीमहल क्षेत्र में नालियों में भरे गोबर की सफाई करता दुकानदार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर की जलनिकासी को चौपट कर रही डेयरियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की शहर के भीतर संचालित डेयरियों को बाहर निकालने की योजना फेल हो गई है। शहर के भीतर अब भी बड़ी तादाद में पशुओं की डेयरियां संचालित हैं और इनसे निकलने वाले गोबर से नालियां चोक हो रही हैं। मोतीमहल बाजार के दुकानदार रोज इस समस्या से दो-चार होते हैं। उनकी दुकानों के आगे नालियों में गोबर फैला रहता है।

नावल्टी चौक से बकरा मार्केट होते हुए मोतीमहल बाजार है। इसके पीछे मोहल्ला गढ़ी गोरबान है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि गढ़ी गोरबान में कई डेरियों का संचालन हो रहा है। इन डेयरियों से पशुओं का गोबर नालियों में बहा दिया जाता है, जिससे जलनिकासी बाधित हो जाती है। आगे बकरा मार्केट का नाला भी चोक हो गया है। इसके चलते नालियों में बहकर आने वाला गोबर सड़क पर फैला रहता है। दुकानदार सुबह जब दुकानें खोलते हैं तो घंटों तक तो उन्हें नालियों की सफाई करनी पड़ती है। दुकानदार राजू, विजय, राधेश्याम, विनोद आदि ने बताया कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। दुकानदार परेशान हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed